हंटरगंज पुलिस की तत्परता से लौटी महिला की खुशियां, गुम हुआ पर्स और लाखों के जेवरात बरामद
मायके से ससुराल लौटने के दौरान हंटरगंज बाजार में गिर गया था पर्स, मोबाइल समेत सभी आभूषण सुरक्षित मिले
चतरा। बाजार में गुम हुए कीमती जेवरात और मोबाइल से भरा पर्स मिलने की उम्मीद छोड़ चुकी महिला के चेहरे पर हंटरगंज पुलिस ने फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस की तत्परता और तकनीकी सेल की मदद से गुम हुआ पर्स बरामद कर लिया गया। पर्स में रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण और मोबाइल फोन भी सुरक्षित मिले। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बरामद सामान महिला को सौंप दिया।
मामला बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के गोपालकेड़ा गांव निवासी सुमन कुमारी (22 वर्ष), पति मनोज सिंह से जुड़ा है। हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, महिला 23 सितंबर 2026 को अपने मायके प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौर गांव से टेम्पू के जरिए ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान हं�
Barkatha, Hazaribagh | Nov 10, 2026