चौपारण दानुआ घाटी में दर्दनाक हादसा
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो पंचायत के बिहारो गांव के सलेया टांड के कुजो कुम्हार (70) वर्ष की स्वाभाविक मौत रविवार क़ो हो गयी थी. जिसके अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग पिकअप सवारी गाड़ी से बनारस लें जाया जा रहा था. सोमवार की सुबह में मुँडरो के बिहारो गांव से निकले थे. तभी हज़ारीबाग जिले के चौपारण दानुआ घाटी में पीछे से एक कंटेनर गाड़ी ने जबरदस्त टककर मार दी. जिससे पिकअप सवारी तीन - चार बार पलट कर घाटी के नीचे जा गिरी. जिस सड़क दुर्घटना में पिकअप में सवार पांच लोगो की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वही आठ लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों क़ो उपचार हेतु हज़ारीबाग अस्पताल भेजा गया है. इधर मृतकों में रामकिशुन मंडल (60) सलेया टांड, जिनका अंतिम संस्कार के लिए लें जाया जा रहा था, उसका बेटा राजू पंडित (30) बुधनी देवी (45) सरिया थाना क्षेत्र के चौबे के होरिल पंडित(50), चौबे के धोकल पंडित (55) शामिल है...... इ�