बरकट्ठा में खेलकूद प्रतियोगिता, हाई जंप में सुमित कुमार ने 4.6 फीट छलांग लगाकर मारी बाजी
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
गोरहर के नावाडीह मैदान में छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. हाई जंप में सुमित कुमार और दीपिका कुमारी अव्वल रहे. ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देते हैं
बरकट्ठा: दीपावली के अवसर पर गोरहर के ग्राम नावाडीह मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. हाई जंप, 200 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप जैसी स्पर्धाओं में युवाओं ने जमकर पसीना बहाया
हाई जंप में सुमित कुमार और दीपिका कुमारी रहे अव्वल
हाई जंप के छात्र वर्ग में सुमित कुमार ने 4.6 फीट की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि छात्राओं में दीपिका कुमारी अव्वल रहीं. दौड़ और लॉन्ग जंप स्पर्धा में गणेश कुमार और दिव्या कुमारी जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भी बेहतर�