गुना नगर: गुना में पत्रकार के पिता को श्रद्धांजलि, सर्किट हाउस में पत्रकारों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
गुना सर्किट हाउस में 17 मार्च को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा हुई। 15 मार्च को पत्रकार गजेंद्र श्रीवास्तव के पिता स्व. बाबूलाल श्रीवास्तव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मूल रूप से आरोन के निवासी थे, वर्तमान में नजूल कॉलोनी में निवास है। जिले के पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि देकर प्रार्थना की।