गुना नगर: झांसी से भारतीय सेना आर्टिलरी ब्रिगेड का 15 सदस्यीय दल पूना तक साइकिल यात्रा पर, गुना में कार्यक्रम
भारतीय सेना का आटलरी ब्रिगेड का 15 सदस्य दल झांसी से पुना तक साइकिल यात्रा पर निकला है। गुना पहुंचने पर 16 मार्च को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती होने, देश सेवा के लिए प्रेरित करने कार्यक्रम हुआ। 15 मार्च से शुरू यात्रा 28 मार्च को पूना में समाप्त होगी।