गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी 17 मार्च से होगी शुरू, होली की छुट्टियों के बाद किसान उपज लेकर पहुंचे
गुना नानाखेड़ी मंडी होली की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार 17 मार्च से शुरू होगी। किसान रविवार की छुट्टी के दिन भी उपज लेकर मंडी पहुंचना शुरू हो गए। 14 मार्च से बंद हुई मंडी 17 और 18 मार्च को चालू रहेगी। 19 मार्च को रंग पंचमी का त्यौहार होने से एक दिन के लिए बंद रहेगी। 17 मार्च को मंडी में बंपर आवक की संभावना जताई गई है। मंडी प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है।