गुना नगर: SAF कॉलोनी गुना में तीन बाइक चोरी, एक झाड़ियों में मिली, कैंट थाने में शिकायत दर्ज
गुना में कैंट थाना की सबसे सुरक्षित एसएएफ कॉलोनी में बीती रात को 3 बाइक चोरी हो गई। 16 मार्च को सामने आई जानकारी में बदमाशों ने तालों के अंदर रखी तीन बाइक ताले काटकर चोरी कर ली। एक बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर झाड़ी में फेंक गए। दो बाइक लेकर चले गए। प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह तोमर और उनके पड़ोसी की बाइक चोरी हुई है। कैंट थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।