गुना नगर: आरोन बस स्टैंड पर साईं किराना स्टोर पर अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, 23 सिलेंडर ज़ब्त
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में 16 मार्च को गुना शहर के आरोन बस स्टैंड साईं किराना स्टोर पर खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की। दुकान संचालक सतीश शिवहरे अवैध रूप से गैस रिपेयरिंग कर रहा था। टीम ने 21 छोटे 4 किलो ग्राम और दो बड़े घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है। जिले में लोगों से अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना देने अपील की है।