गुना नगर: होली की छुट्टियों के बाद नानाखेड़ी मंडी में 17 मार्च को हुई बंपर आवक, ट्रैक्टर-ट्रालियों से भरा मंडी परिसर
गुना नानाखेड़ी मंडी होली की 3 दिन की छुट्टी के बाद 17 मार्च को खुली। बीते रोज से ही किसानों का आना शुरू हो गया था। सोमवार को भी फसल लेकर किसान पहुंचाते रहे। मंडी में बंपर आवक हुई। मंडी प्रशासन ने भींड को लेकर तैयारी की, दशहरा मैदान में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करने व्यवस्था की गई। मुख्य गेट पर गार्ड और कर्मचारी तैनात किए, व्यापारियों को जल्द नीलामी के आदेश दिए।