Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
chambaexpress
Chamba, Chamba
| Nov 19, 2026
MORE NEWS
हिमाचल के कुछ गांव में आज भी पुरानी परंपरा... #viralreelsシ #LIVEVIRAL #nonfollowers #chamba #himachalpradesh
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026
धर्मशाला : 28 लाख महिलाओं के हक की लड़ाई को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर #1500Rupees #HimachalPolitics #HimachalAssembly #CongressGovernment #WomenProtest #JarabaraStadium #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026
भरमौर : हिम केयर योजना पर CM सुक्खू के आरोपों पर जनक राज का पलटवार, बोले- जनता से मांगें माफी धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने हिम केयर योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने पुरुषों के नाम पर बच्चेदानी के ऑपरेशन दर्ज होने के मामले को लिपिकीय गलती बताते हुए कहा कि बिना तथ्यों की जांच किए इसे भ्रष्टाचार कहना उचित नहीं है। #JanakRaj #Bharmour #HimCareScheme #HimachalAssembly #SukhvinderSinghSukhu #HimachalPolitics #Dharamshala #Tapovan #HimachalPradesh #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026
1500 रुपये की गारंटी पर महिला मोर्चा का आक्रोश, जराबर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन #Dharamshala #HimachalPradesh #JaiRamThakur #BJP #BJPMahilaMorcha #MahilaAakrosh #1500RupeesGuarantee #1500Rupees
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026
डॉ. हंसराज ने सुंदर सिंह ठाकुर पर कही बड़ी बात #DrHansRaj #SunderSinghThakur #Kullu #HimachalPolitics #HimachalNews #BJP #Congress #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026
पांगी में प्राकृतिक खेती के तहत जौ उत्पादन और सरकारी खरीद में बढ़ोतरी, किसानों का बढ़ा रुझान समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो होने से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, पिछले वर्ष 34 किसानों से खरीदा था 99.74 क्विंटल जौ, इस वर्ष 412 किसानों ने करवाया पंजीकरण पांगी, 19 नवंबर 2026। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती के तहत जौ उत्पादन और सरकारी खरीद को लेकर किसानों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती से उत्पादित जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किए जाने के बाद किसानों में इस पारंपरिक फसल की खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है। इसका असर सरकारी खरीद के लिए हुए पंजीकरण में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में पांगी घाटी के 34 किसानों से कुल 99.74 क्विंटल प्राकृतिक रूप से उत्पादित जौ की खरीद की गई थी। इसके एवज में किसानों को 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लगभग 5.98 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं, वर्ष 2026 में सरकारी खरीद के प्रति किसानों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष 412 किसानों ने सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण करवाया है, जबकि 156 किसानों ने लगभग 412 क्विंटल जौ बेचने के लिए अपनी उपज दर्ज करवाई है। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष कुल खरीद का आंकड़ा लगभग 500 क्विंटल तक पहुंचा है। समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को आर्थिक लाभ : आवासीय आयुक्त आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने किसानों के बढ़ते रुझान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किए जाने से घाटी के किसानों और बागवानों का प्राकृतिक खेती की ओर रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां किसानों ने लगभग 100 क्विंटल जौ सरकार को बेचा था, वहीं इस वर्ष कृषि विभाग के माध्यम से करीब 500 क्विंटल जौ की खरीद की गई है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध करवाने से ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। पारंपरिक फसल को मिल रहा बाजार का भरोसा पांगी घाटी में जौ सदियों से पारंपरिक खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हालांकि, बाजार और उचित दाम की अनिश्चितता के चलते कई किसान इसकी खेती से दूरी बनाने लगे थे। अब सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती के तहत उत्पादित जौ की समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित किए जाने से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है। समर्थन मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि से किसानों को प्रत्येक क्विंटल पर 2,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इससे न केवल किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी, बल्कि पारंपरिक फसलों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना था पांगी गौरतलब है कि 15 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांगी को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया था। इसके बाद कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जीवामृत, प्राकृतिक खाद तैयार करने और फसलों के उचित प्रबंधन के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के साथ पारंपरिक खेती को प्रोत्साहन देना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। किसानों ने जताई खुशी, सरकार की पहल को बताया लाभकारी घाटी के किसान दूनी चंद ने कहा कि जौ पांगी की पारंपरिक फसल है। सरकार की ओर से इसका समर्थन मूल्य बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो करने से किसानों को अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है। किसान टेक राज ने कहा कि पहले जौ बेचने के लिए किसानों को बाजार तलाशना पड़ता था, लेकिन अब सरकारी खरीद की व्यवस्था होने से उन्हें राहत मिली है। इससे अधिक किसान जौ की खेती के लिए प्रेरित होंगे। किसान चमन सिंह ने कहा कि समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों की आमदनी में सुधार होगा। वहीं, बंसु राम ने कहा कि यदि सरकार उचित समर्थन मूल्य और खरीद की व्यवस्था निरंतर जारी रखती है तो किसान इस पारंपरिक फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए आगे आएंगे। किसान बोध राज ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जौ का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और आने वाले समय में प्राकृतिक खेती का दायरा भी बढ़ेगा। कृषि विभाग दे रहा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन कृषि विभाग के एसएमएस नरेश नायक ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विभागीय स्तर पर तकनीकी जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों को प्राकृतिक तरीके से जौ उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी खरीद योजना का लाभ उठा सकें। TRIBAL LIVE NEWS | The Voice of Tribal Sukhvinder Singh Sukhu Pangi Administration @topfans
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026
एनएचपीसी ने मनाया 52वां स्थापना दिवस, बैरा स्यूल पावर स्टेशन में ऊर्जा क्षेत्र के योगदान को किया याद सुरंगानी में खेल, फिटनेस, एकता और टीम भावना को समर्पित रहा स्थापना दिवस समारोह; स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया चंबा, 19 नवंबर। भारत सरकार के नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस वर्ष 2026 में उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला चंबा के सुरंगानी स्थित बैरा स्यूल पावर स्टेशन में भी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख कबिराज नायक के नेतृत्व में एनएचपीसी की उपलब्धियों, देश के ऊर्जा क्षेत्र में योगदान और संस्थान के गौरवशाली सफर को याद किया गया। एनएचपीसी लिमिटेड वर्ष 1975 से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाला यह सार्वजनिक उपक्रम आज देश के प्रमुख विद्युत उपक्रमों में शामिल है। जिला चंबा के सुरंगानी स्थित बैरा स्यूल पावर स्टेशन भी एनएचपीसी की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, जो क्षेत्र की ऊर्जा व्यवस्था में अहम योगदान दे रहा है। खेल, फिटनेस और एकता पर रहा विशेष जोर इस वर्ष स्थापना दिवस की थीम में खेलों, फिटनेस, आपसी एकता और टीम भावना को विशेष महत्व दिया गया है। Sports for Fitness, Spirit and Unity के संदेश के माध्यम से कर्मचारियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प एनएचपीसी ने अपने संदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सामूहिक प्रयासों को संस्थान की निरंतर प्रगति का आधार बताया है। स्थापना दिवस के अवसर पर 52 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए देश के ऊर्जा क्षेत्र में संस्थान के योगदान और उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। एनएचपीसी का यह स्थापना दिवस न केवल संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि भविष्य में स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर भी है। #NHPC #NHPCFoundationDay #BairaSiulPowerStation #Sundernagar #Surangani #ChambaNews #Hydropower #TribalLiveNews
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026
प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं, यूनिफाइड गेम्स-2026 में विशेष बच्चों ने दिखाया दमखम हरिपुर ग्राउंड में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, बोची, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और ट्रैकसूट देकर किया सम्मानित, हिमाचली नाटी की प्रस्तुति ने मोहा मन चंबा, 19 नवंबर। समावेशिता, समान अवसर और बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सरू, चंबा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यूनिफाइड गेम्स-2026 का बुधवार को हरिपुर ग्राउंड में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्रतियोगिता में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में समग्र शिक्षा के पूर्व जिला परियोजना अधिकारी श्री सुमन कुमार मिन्हास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि वर्तमान जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती उपमा शर्मा तथा ग्राम पंचायत सरोल के प्रधान श्री गुरदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागी बच्चों के आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ। खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। डाइट सरू की प्रशिक्षु छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि श्री सुमन कुमार मिन्हास एवं विशिष्ट अतिथि श्री गुरदेव सिंह को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। खेलों के माध्यम से बच्चों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती उपमा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिनों तक आयोजित खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड गेम्स बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान बोची, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। बोची प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हासिल किए विजेता स्थान बोची की लड़कियों की प्रतियोगिता में वंशिका, खुशी, मोनिका और रोहानिका की टीम विजेता रही, जबकि पारुल, अनीता, अंजलि और कोमल की टीम उपविजेता बनी। लड़कों की प्रतियोगिता में विशाल, प्रिंस, करुण और कुलदीप ने विजेता स्थान हासिल किया। वहीं आशुतोष, वरुण, महेंद्र और वरुण आदित्य की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में गुनगुन और अर्जुन-दिव्यांश ने दिखाई प्रतिभा बैडमिंटन गर्ल्स सिंगल मुकाबले में नराज रिहैबिलिटेशन सेंटर कसाकड़ा की छात्रा गुनगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैडेट की छात्रा मोनिका द्वितीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन बॉयज डबल में पैराडाइज चुवाड़ी के अर्जुन और दिव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं योगराज ने प्रथम तथा करुण ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने लगाई तेज रफ्तार लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में गुनगुन ने प्रथम, कैडेट की मोनिका ने द्वितीय और मंगला स्कूल की अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में करण प्रथम, अजय द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग में करुण ने प्रथम, अमल ने द्वितीय और अरुण ने तृतीय स्थान हासिल किया। फुटबॉल और वॉलीबॉल में टीमों ने दिखाया शानदार तालमेल फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम में दिव्यांश, राहुल, इमरान, मुकेश, आदित्य, पीयूष, योगराज, प्रिंस, वरुण, आकाश, सुलेमान और महीन सिंह शामिल रहे। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अर्जुन, कुलजीत, उज्ज्वल, नैतिक, वरुण, राहुल, महेंद्र, सुलेमान, करण कुमार, इमरान, प्रिंस और हितेश की टीम विजेता रही। प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और ट्रैकसूट देकर किया सम्मानित समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुमन कुमार मिन्हास ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। खेलों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत टीम के सदस्यों रमेश चंद्र, रविंद्र कुमार, राकेश, मुनेश, राजेंद्र, ज्योति रानी, रमेश, मीना कुमारी, शीतल कुमारी, अजय चाम्याल, बालक जरियाल और बलविंदर सिंह को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल के स्टाफ सदस्यों तथा डाइट के उन सभी फैकल्टी सदस्यों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए, जिन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। हिमाचली नाटी ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग समारोह के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल की छात्राओं ने पारंपरिक हिमाचली नाटी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने आयोजन में हिमाचली लोक संस्कृति के रंग भर दिए। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ही सबसे बड़ी उपलब्धि : सुमन कुमार मिन्हास मुख्य अतिथि श्री सुमन कुमार मिन्हास ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न अवसर और मंच उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सभी बच्चों को इन अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा जीवन के किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकता है। इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और लगन जरूरी है। उन्होंने बच्चों को कभी हार न मानने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डाइट सरू की प्रवक्ता एवं जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने किया। अंत में जिला समन्वयक श्री संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजन समिति और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि द्वारा खेलों के समापन की घोषणा की गई। इसके साथ ही खेल ध्वज उतारा गया और राष्ट्रगान के साथ तीन दिवसीय यूनिफाइड गेम्स-2026 का विधिवत समापन हुआ। यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समानता, समावेशिता, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायी उत्सव बनकर सामने आया। प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। जरूरत केवल अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास की होती है।
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026