Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
No video available

World Athletics Championships में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पानीपत में उनके आवास पर जश्न मनाया #khulasa100news

Indore, Indore | Jul 24, 2022

MORE NEWS

आपकी सारी चिंता मेरे बप्पा हर लेंगे ।
जय श्री गणेश 🚩
📍 खजराना गणेश मंदिर इंदौर 
#indore #indoreshahar #khajranaganeshmandir

आपकी सारी चिंता मेरे बप्पा हर लेंगे । जय श्री गणेश 🚩 📍 खजराना गणेश मंदिर इंदौर #indore #indoreshahar #khajranaganeshmandir

Indore, Indore | Jun 10, 2026

*गंभीर नदी पुनर्जीवन हेतु भमती एवं रिछा पहाड़ियों का सीमांकन कार्य प्रारंभ*
------
*जलागम क्षेत्र में 10 हजार कंटूर ट्रेंच एवं व्यापक वृक्षारोपण की बनेगी योजना*
इंदौर, 09 जून 2026
  गंभीर नदी के पुनर्जीवन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए भमती एवं रिछा पहाड़ियों के सीमांकन कार्य की शुरुआत कर दी है। गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत नदी के जलागम क्षेत्र के संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू श्री राकेश परमार ने जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरीराज दुबे तथा तहसीलदार महू श्री विवेक सोनी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भमती पहाड़ी एवं रिछा पहाड़ी क्षेत्र का सीमांकन कर गंभीर नदी के जलागम क्षेत्र में प्रस्तावित मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। योजना के अनुसार इस क्षेत्र में लगभग 10 हजार सतत कंटूर ट्रेंच (सीसीटी) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किया जाएगा, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन संभव हो सके।
   अधिकारियों ने बताया कि सतत कंटूर ट्रेंच निर्माण एवं वृक्षारोपण से वर्षा जल भूमि के भीतर अधिक मात्रा में समाहित होगा, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने में भी मदद मिलेगी और गंभीर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को मजबूत आधार प्राप्त होगा। यह प्रयास नदी के दीर्घकालीन संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जल संरक्षण संबंधी संकल्प के अनुरूप गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। भमती एवं रिछा पहाड़ियों का क्षेत्र गंभीर नदी का महत्वपूर्ण जलाग
#JalSanrakshan #RiverRejuvenation #GreenMP #WaterConservation #EnvironmentProtection #JansamparkMP #indore #इंदौरम क्षेत्र है, इसलिए यहां किए जाने वाले संरक्षण कार्य नदी के पुनर्जीवन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
  जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू द्वारा इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील भी की गई है। प्रशासन का लक्ष्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से गंभीर नदी को पुनः अविरल, निर्मल और जीवनदायिनी स्वरूप प्रदान करना है।

*गंभीर नदी पुनर्जीवन हेतु भमती एवं रिछा पहाड़ियों का सीमांकन कार्य प्रारंभ* ------ *जलागम क्षेत्र में 10 हजार कंटूर ट्रेंच एवं व्यापक वृक्षारोपण की बनेगी योजना* इंदौर, 09 जून 2026 गंभीर नदी के पुनर्जीवन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए भमती एवं रिछा पहाड़ियों के सीमांकन कार्य की शुरुआत कर दी है। गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत नदी के जलागम क्षेत्र के संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू श्री राकेश परमार ने जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरीराज दुबे तथा तहसीलदार महू श्री विवेक सोनी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भमती पहाड़ी एवं रिछा पहाड़ी क्षेत्र का सीमांकन कर गंभीर नदी के जलागम क्षेत्र में प्रस्तावित मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। योजना के अनुसार इस क्षेत्र में लगभग 10 हजार सतत कंटूर ट्रेंच (सीसीटी) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किया जाएगा, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन संभव हो सके। अधिकारियों ने बताया कि सतत कंटूर ट्रेंच निर्माण एवं वृक्षारोपण से वर्षा जल भूमि के भीतर अधिक मात्रा में समाहित होगा, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने में भी मदद मिलेगी और गंभीर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को मजबूत आधार प्राप्त होगा। यह प्रयास नदी के दीर्घकालीन संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जल संरक्षण संबंधी संकल्प के अनुरूप गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। भमती एवं रिछा पहाड़ियों का क्षेत्र गंभीर नदी का महत्वपूर्ण जलाग #JalSanrakshan #RiverRejuvenation #GreenMP #WaterConservation #EnvironmentProtection #JansamparkMP #indore #इंदौरम क्षेत्र है, इसलिए यहां किए जाने वाले संरक्षण कार्य नदी के पुनर्जीवन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू द्वारा इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील भी की गई है। प्रशासन का लक्ष्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से गंभीर नदी को पुनः अविरल, निर्मल और जीवनदायिनी स्वरूप प्रदान करना है।

Indore, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

*गेल इंडिया लिमिटेड ने इंदौर जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से ऑफसाइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया*
इंदौर, 09 जून 2026
 आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन विभाग ने जिला प्रशासन-इंदौर ,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पारस्परिक सहायता भागीदारों के सहयोग से आज सीजीएस इंदौर मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने गैस रिसाव और उसकी रोकधाम, सड़क यातायात नियंत्रण, बचाव और हताहतों को स्वास्थ्य देखभाल केंद्र/अस्पताल में स्थानांतरित करने, आस-पास के क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, ड्रिल के दौरान सभी टीम के सदस्यो का प्रभावी ढंग से समन्वय किया गया।  
 गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जिसके पास प्राकृतिक गैस के गैस प्रसंस्करण संयंत्रों के साथ-साथ तक़रीबन 20,000 किलोमीटर क्रॉस कंट्री प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क है। जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन परियोजना (JIPPL) गेल (इंडिया) लिमिटेड की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 180 किलोमीटर है और जो मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से होकर गुजरती है। JIPPL विभिन्न औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस के परिवहन एवं आपूर्ति का कार्य करती है। यह परियोजना स्वच्छ, दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा कोयला, फर्नेस ऑयल और डीज़ल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता को कम करने में सहायक है। प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देकर यह परियोजना क्षेत्र में सतत औद्योगिक विकास, ऊर्जा दक्षता में वृद्धि तथा पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
 गेल (इंडिया) लिमिटेड का IDS-1 पीथमपुर मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस प्राप्ति एवं वितरण टर्मिनल है। यह टर्मिनल जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से प्राकृतिक गैस प्राप्त करता है तथा विभिन्न औद्योगिक उपभोक्ताओं और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्कों को गैस की सुरक्षित, निरंतर एवं विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करता है। यह टर्मिनल क्षेत्रीय गैस अवसंरचना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो औद्योगिक विकास को समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देता है।
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा  इंदौर के निर्देशानुसार तहसीलदार श्री लोकेश आहूजा के मार्गदर्शन मे गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड, जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन विभाग ने जिला प्रशासन-इंदौर ,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पारस्परिक सहायता भागीदारों के सहयोग से 09 जून 2026 को सीजीएस इंदौर मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। 
 आपातकालीन ड्रिल का प्राथमिक उद्देश्य गेल (इंडिया) लिमिटेड, जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से किसी भी आपात स्थिति में भाग लेने के लिए संसाधनों की प्रभावकारिता, कौशल और पर्याप्तता का मूल्यांकन और जांच करना और आपातकालीन तैयारी प्रणालियों में और सुधार करना था। 
 आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन योजना की प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए 10” जेआईपीपीएल JIPPL (जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन) प्राकृतिक गैस  पाइपलाइन के चैनज नंबर 5.7 किलोमीटर पर, गेल सीजीएस सेक्टर - ई भवानी नगर सावेर रोड ओधोगिक क्षेत्र (अवंतिका गैस लिमिटेड के सीएनजी स्टेशन के पास) इंदौर (म.प्र) मे प्राकृतिक गैस पाइपलाइन पर विपुल गैस रिसाव के बाद आग/विस्फोट का एक नकली परिदृश्य बनाया गया था। 
साइट पर बनाया गया दृश्य: 10” जेआईपीपीएल पाइपलाइन सीजीएस इंदौर: - सीजीएस इंदौर मे जेआईपीपीएल 10” पाइपलाइन के इनलेट फ़्लेंज मे भारी गैस रिसाव शुरू हो गया और उसके बाद आग और विस्फोट हुआ। 
 आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने गैस रिसाव और उसकी रोकधाम, सड़क यातायात नियंत्रण, बचाव और हताहतों को स्वास्थ्य देखभाल केंद्र/अस्पताल में स्थानांतरित करने, आस-पास के क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, ड्रिल के दौरान सभी टीम के सदस्यो का प्रभावी ढंग से समन्वय किया गया। 
 गेल, पीथमपुर - जेआईपीपीएल (जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन), सीजीएस इंदौर,जिला-इंदौर राज्य जिला प्रशासन इंदौर ,श्री लोकेश आहूजा तहसीलदार द्वारा निर्देशित टीम अग्निशमन सेवा विभाग सावेर रोड इंदौर ,जिला चिकित्सा सेवाएं, और पारस्परिक सहायता भागीदार यानी गेल गैस लिमिटेड देवास ,अवंतिका गैस लिमिटेड इंदौर,के सभी संबंधित विभागों ने मॉक ड्रिल अभ्यास को अत्यधिक सफल बनाने के लिए अपनी परिभाषित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के अनुसार सक्रिय रूप से भाग लिया। आपातकाल से निपटने के लिए अग्निशमन सेवा सावेर रोड इंदौर , गेल गैस लिमिटेड देवास ,द्वारा फायर टेंडर सेवा में लगाए गए थे। 
 श्री अविनाश बाउस्कर, महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड-खेड़ा उज्जैन, एवं श्री एस एन शर्मा महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी जेआईपीपीएल पीथमपुर ने, श्री लोकेश अनुजा तहसीलदार इंदौर की उपस्थिति और पर्यवेक्षण में ड्रिल कार्यवाही को नियंत्रित किया। इस मॉक अभ्यास का कुशलतापूर्वक नियंत्रण और प्रबंधन श्री  अविनाश बाउस्कर,  महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड, खेड़ा, उज्जैन एवं श्री एस एन शर्मा महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी जेआईपीपीएल पीथमपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा किया गया। आपातकलीन ड्रिल के सुचारु एवं सुरक्षित समापन के बाद, साइट पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कमियों और सकारात्मक निष्कर्षों पर आगे सुधार करने के लिए प्रमुख हितधारकों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।
#DisasterManagement #MockDrill #GAILIndia #EmergencyResponse #SafetyFirst #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*गेल इंडिया लिमिटेड ने इंदौर जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से ऑफसाइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया* इंदौर, 09 जून 2026 आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन विभाग ने जिला प्रशासन-इंदौर ,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पारस्परिक सहायता भागीदारों के सहयोग से आज सीजीएस इंदौर मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने गैस रिसाव और उसकी रोकधाम, सड़क यातायात नियंत्रण, बचाव और हताहतों को स्वास्थ्य देखभाल केंद्र/अस्पताल में स्थानांतरित करने, आस-पास के क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, ड्रिल के दौरान सभी टीम के सदस्यो का प्रभावी ढंग से समन्वय किया गया। गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जिसके पास प्राकृतिक गैस के गैस प्रसंस्करण संयंत्रों के साथ-साथ तक़रीबन 20,000 किलोमीटर क्रॉस कंट्री प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क है। जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन परियोजना (JIPPL) गेल (इंडिया) लिमिटेड की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 180 किलोमीटर है और जो मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से होकर गुजरती है। JIPPL विभिन्न औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस के परिवहन एवं आपूर्ति का कार्य करती है। यह परियोजना स्वच्छ, दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा कोयला, फर्नेस ऑयल और डीज़ल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता को कम करने में सहायक है। प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देकर यह परियोजना क्षेत्र में सतत औद्योगिक विकास, ऊर्जा दक्षता में वृद्धि तथा पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। गेल (इंडिया) लिमिटेड का IDS-1 पीथमपुर मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस प्राप्ति एवं वितरण टर्मिनल है। यह टर्मिनल जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से प्राकृतिक गैस प्राप्त करता है तथा विभिन्न औद्योगिक उपभोक्ताओं और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्कों को गैस की सुरक्षित, निरंतर एवं विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करता है। यह टर्मिनल क्षेत्रीय गैस अवसंरचना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो औद्योगिक विकास को समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देता है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा इंदौर के निर्देशानुसार तहसीलदार श्री लोकेश आहूजा के मार्गदर्शन मे गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड, जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन विभाग ने जिला प्रशासन-इंदौर ,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पारस्परिक सहायता भागीदारों के सहयोग से 09 जून 2026 को सीजीएस इंदौर मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आपातकालीन ड्रिल का प्राथमिक उद्देश्य गेल (इंडिया) लिमिटेड, जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से किसी भी आपात स्थिति में भाग लेने के लिए संसाधनों की प्रभावकारिता, कौशल और पर्याप्तता का मूल्यांकन और जांच करना और आपातकालीन तैयारी प्रणालियों में और सुधार करना था। आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन योजना की प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए 10” जेआईपीपीएल JIPPL (जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन) प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के चैनज नंबर 5.7 किलोमीटर पर, गेल सीजीएस सेक्टर - ई भवानी नगर सावेर रोड ओधोगिक क्षेत्र (अवंतिका गैस लिमिटेड के सीएनजी स्टेशन के पास) इंदौर (म.प्र) मे प्राकृतिक गैस पाइपलाइन पर विपुल गैस रिसाव के बाद आग/विस्फोट का एक नकली परिदृश्य बनाया गया था। साइट पर बनाया गया दृश्य: 10” जेआईपीपीएल पाइपलाइन सीजीएस इंदौर: - सीजीएस इंदौर मे जेआईपीपीएल 10” पाइपलाइन के इनलेट फ़्लेंज मे भारी गैस रिसाव शुरू हो गया और उसके बाद आग और विस्फोट हुआ। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने गैस रिसाव और उसकी रोकधाम, सड़क यातायात नियंत्रण, बचाव और हताहतों को स्वास्थ्य देखभाल केंद्र/अस्पताल में स्थानांतरित करने, आस-पास के क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, ड्रिल के दौरान सभी टीम के सदस्यो का प्रभावी ढंग से समन्वय किया गया। गेल, पीथमपुर - जेआईपीपीएल (जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन), सीजीएस इंदौर,जिला-इंदौर राज्य जिला प्रशासन इंदौर ,श्री लोकेश आहूजा तहसीलदार द्वारा निर्देशित टीम अग्निशमन सेवा विभाग सावेर रोड इंदौर ,जिला चिकित्सा सेवाएं, और पारस्परिक सहायता भागीदार यानी गेल गैस लिमिटेड देवास ,अवंतिका गैस लिमिटेड इंदौर,के सभी संबंधित विभागों ने मॉक ड्रिल अभ्यास को अत्यधिक सफल बनाने के लिए अपनी परिभाषित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के अनुसार सक्रिय रूप से भाग लिया। आपातकाल से निपटने के लिए अग्निशमन सेवा सावेर रोड इंदौर , गेल गैस लिमिटेड देवास ,द्वारा फायर टेंडर सेवा में लगाए गए थे। श्री अविनाश बाउस्कर, महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड-खेड़ा उज्जैन, एवं श्री एस एन शर्मा महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी जेआईपीपीएल पीथमपुर ने, श्री लोकेश अनुजा तहसीलदार इंदौर की उपस्थिति और पर्यवेक्षण में ड्रिल कार्यवाही को नियंत्रित किया। इस मॉक अभ्यास का कुशलतापूर्वक नियंत्रण और प्रबंधन श्री अविनाश बाउस्कर, महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड, खेड़ा, उज्जैन एवं श्री एस एन शर्मा महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी जेआईपीपीएल पीथमपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा किया गया। आपातकलीन ड्रिल के सुचारु एवं सुरक्षित समापन के बाद, साइट पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कमियों और सकारात्मक निष्कर्षों पर आगे सुधार करने के लिए प्रमुख हितधारकों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। #DisasterManagement #MockDrill #GAILIndia #EmergencyResponse #SafetyFirst #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का चुनाव आयोग के बाहर धरना

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) इस मामले में शिकायत दर्ज कराने चुनाव आयोग पहुंचा, लेकिन आरोप है कि आयोग के अधिकारी उनसे मिलने को तैयार नहीं हुए। इसके विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी और न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल एक राज्यसभा सीट का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा का है।

नामांकन रद्द होने पर मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारने से ही भाजपा की मंशा स्पष्ट हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। नटराजन ने कहा कि उनके पक्ष में सभी कानूनी तर्क रखे गए, लेकिन उन्हें पूरी तरह सुना भी नहीं गया और जल्दबाजी में फैसला सुना दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक चुनाव की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संघीय ढांचे और कथित तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ है। कांग्रेस इस निर्णय को सभी कानूनी मंचों पर चुनौती देगी।

#Congress
#MeenakshiNatarajan
#RajyaSabhaElection
#ElectionCommission
#MadhyaPradeshPolitics

राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का चुनाव आयोग के बाहर धरना भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) इस मामले में शिकायत दर्ज कराने चुनाव आयोग पहुंचा, लेकिन आरोप है कि आयोग के अधिकारी उनसे मिलने को तैयार नहीं हुए। इसके विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी और न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल एक राज्यसभा सीट का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा का है। नामांकन रद्द होने पर मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारने से ही भाजपा की मंशा स्पष्ट हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। नटराजन ने कहा कि उनके पक्ष में सभी कानूनी तर्क रखे गए, लेकिन उन्हें पूरी तरह सुना भी नहीं गया और जल्दबाजी में फैसला सुना दिया गया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक चुनाव की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संघीय ढांचे और कथित तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ है। कांग्रेस इस निर्णय को सभी कानूनी मंचों पर चुनौती देगी। #Congress #MeenakshiNatarajan #RajyaSabhaElection #ElectionCommission #MadhyaPradeshPolitics

Indore, Indore | Jun 9, 2026

#नीमकरौरीधामइंदौर
#ram #hanuman #sitaram #neemkarolibaba

#नीमकरौरीधामइंदौर #ram #hanuman #sitaram #neemkarolibaba

Indore, Indore | Jun 9, 2026

World Athletics Championships में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पानीपत में उनके आवास पर जश्न मनाया #khulasa100news - Indore News