राशमि: राशमी में मतवाली पहाड़ी से गिरकर दो गायों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, तार जाली लगाने की मांग; पहले भी कई मवेशी गिरे
राशमी कस्बे में बुधवार शाम मतवाली माता की पहाड़ी से गिरने से दो गायों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गायें चरने के लिए पहाड़ी पर गई थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे खड़ी ढलान से नीचे आ गिरीं।मतवाली माता की पहाड़ी आबादी वाले इलाके की तरफ से काफी खड़ी है। इस वजह से अक्सर मवेशी यहां से गिर जाते हैं। बरसात के मौसम में यहां से बड़े पत्थर भी आबादी वाले इलाके