एकमा: लावारिस बोलेरो से 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Ekma, Saran | Aug 23, 2026 एकमा थाना पुलिस ने रविवार को गस्ती के दौरान पचुआ गांव जाने वाली मुख्य सड़क के समीप लावारिस हालत में खड़ी बोलेरो से 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को जाप्तकर थाने लाई। थाना अध्यक्ष रामबालक यादव के निर्देश पर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान पिछली सीट में छुपा कर रखी गई 302 लीटर अंग्रेजी शराब बड़ामद की गई।