सारठ: पालोजोरी मार्ग पर लोधरा मोड़ के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा
Sarath, Deoghar | Aug 12, 2026 सारठ-पालोजोरी मार्ग पर लोधरा मोड़ के पास बुधवार दोपहर 3 बजे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है। थानेदार डीके साह ने पोस्टमार्टम से भी सुराग मिलने की उम्मीद जताई है।