बुधवार की संध्या 6:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने की।