समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1177,
दिनांक:-21/08/2026,
==================
जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के दृष्टिगत आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उदेश से शुक्रवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में विशेष कैम्प का आयोजन किया।
इस कैम्प में जिला के सभी पंचायतों के मुखिया,नगर निगम पूर्णिया के सभी वार्ड पार्षद तथा नगर पंचायत रूपौली, भवानीपुर, धमदाहा , मीरगंज, जानकीनगर, चंपानगर, बनमनखी , कसबा , बायसी एवं अमौर के सभी वार्ड सदस्य तथा माननीय प्रमुखों द्वारा भाग लिया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर प्रेक्षागृह परिसर से सोलर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसके बाद प्रेक्षा गृह परिसर में अस्थाई रूप से स्थापित सोलर पैनल जिसमें हाइब्रिड सोलर इनवर्टर के माध्यम से सीधे सूर्य की रोशनी से पंखा चल रहा पंखा का जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया।
इसके बाद जिस पंचायत में अधिक सोलर स्थापित किया गया है। सम्बंधित मा०मुखिया श्रीमती आशा देवी पंचायत धरहरा, अजरा मुखिया पंचायत महराजपुर तथा नगर निगम वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद श्री श्रीलाल महतो तथा वार्ड संख्या 42 के वार्ड पार्षद श्रीमती उर्मिला देवी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया ।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में सभी मा० जनप्रतिनिधिगण से अपील किया गया कि अपने अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत आवासीय भवनों पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आच्छादित किया जाए।
इसके बाद इस विशेष कैम्प में आए हुए जनप्रतिनिधियों का प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आच्छादन हेतु आवेदन एवं निबंधन कराया गया।
बिहार सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्रति किलोवाट 10000(दस हजार) तथा अधिकतम 20000 की सब्सिडी दी जा रही है। इस प्रकार केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 1 किलोवाट के लिए 40000(चालीस हजार),2 किलोवाट के लिए 80000(अस्सी हजार) तथा 3 किलोवाट के लिए 98000 ( अन्ठानवे हजार)तक की सब्सिडी सोलर पैनल प्लांट अधिष्ठापन पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है।
उक्त विशेष शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत घरेलू श्रेणी में रूफटॉप सोलर अधिष्ठापन हेतु कुल 61 आवेदन आए तथा उनका निबंधन कराया गया।
Purnia, Bihar | Aug 21, 2026