समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 1178,
दिनांक 21 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में विद्युत कार्यालय पूर्णिया द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के गहन प्रचार प्रसार एवं क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सोलर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत अच्छी योजना है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में पहले से ही 3 किलो वाट तक 78000 रूपये की सब्सिडी है। अब बिहार सरकार भी इसमें 20000 रूपए तक सब्सिडी दे रही है। साथ ही बैंक भी सस्ते दर पर लोन दे रही हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं इस कार्यशाला में ग्राम पंचायत के मुखिया, शहरी निकाय के वार्ड पार्षद भी मौजूद थे।
मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों से रू०ब०रू होते हुए श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया, बिहार।