समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1173,
दिनांक:21/08/2026,
==================
सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल:-42 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
==================
बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू है। अवैध शराब निर्माण परिवहन भंडार बिक्री सेवन आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है। आम नागरिकों से अपील है कि शराब से संबंधित किसी भी प्रकार कि गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा टोल फ्री नंबर 15545 पर दें।सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Purnia, Bihar | Aug 21, 2026