घाटमपुर: पति के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की गई
पतारा चौकी क्षेत्र के कृपालपुर मजरा निवासी ओमकांती ने चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति सुनील की गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सुनील 5 अगस्त 2026 को घाटमपुर स्थित ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मोबाइल फोन भी बंद है। रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका