श्रीमाधोपुर: संतोषी मंदिर के पास जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट तीन लोग हुए घायल पुलिस जुटी मामले की जांच में
सीकर जिले के रींगस कस्बे के संतोषी माता मंदिर के पास आज जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद परिवादी बीरबल ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है ।परिवादी की शिकायत के बाद रींगस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।