श्रीमाधोपुर: रींगस थाने में ट्रैक्टर हड़पने का मामला हुआ दर्ज परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
सीकर जिले के रींगस थाने में आज ट्रैक्टर हड़पने का मामला दर्ज हुआ है ।जानकारी के अनुसार परिवादी विनोद कुमार ने आज थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके दो परिचित विकास और बीजू उसका ट्रैक्टर खेत की जुताई करने के लिए ले गए थे जिसे उन्होंने बेच दिया। परिवादी की शिकायत पर रींगस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।