श्रीमाधोपुर: कोतवाली पुलिस ने बजाज रोड पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बजाज रोड पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।परिवादी अभिमन्यु सिंह ने इस संबंध में 9 जुलाई 2024 को मामला दर्ज कराया था कि तीन बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए 5 लाख रुपए के साथ मोबाइल फोन लूट लिए। शिकायत पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को आज गिरफ्तार कर लिया।