श्रीमाधोपुर: कोटड़ी लुहारवास गांव में टायर पंचर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना हजारों रुपए के समान को किया चोरी
सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके की कोटड़ी लुहारवास गांव में चोरों ने एक टायर पंचर की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा हजारों रुपए का सामान चुरा कर फरार हो गए। इस संबंध में परिवादी इरशाद कुरैशी ने खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया है परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।