श्रीमाधोपुर: सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी के साथ हाथापाई करने के आरोपी को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
श्रीमाधोपुर कस्बे में सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी के साथ हाथापाई करने के आरोपी को पुलिस ने आज शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अंकुर स्वामी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने के आरोपी शंकर लाल को आज गिरफ्तार कर लिया।