श्रीमाधोपुर: दुल्हेपुरा गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी पारिवादी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के दुल्हेपुरा गांव में आज घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी रामकिशन ने खंडेला थाने में आज मामला दर्ज कराया कि उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी जिसे कोई चुरा कर ले गया। परिवादी की शिकायत पर खंडेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।