कानपुर: बर्रा इलाके में अपना दल की बाइक रैली पर हमला करने वाले दो इनामिया अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बर्रा थाना पुलिस ने दो इनामिया आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी दक्षिण ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीते दिनों अपना दल की बाइक रैली पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों शिवम सोनकर और शिवांस ठाकुर को गिरफ्तार किया है।जिनपर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं अभी इस मामले में अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।