कानपुर: चकेरी के जगईपुरवा में खुलेआम सज रही जुए की फड़, वीडियो वायरल
चकेरी थाना क्षेत्र के जगईपुरवा में सड़क पर जुए की फड़ संचालित हो रही है।सड़क पर जुए खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई है।पुलिस आयुक्त ने स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।