कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों ने दुकानदार को दुकान पर शराब पीने के लिए मना करने पीटा,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चकेरी थाना क्षेत्र में फास्ट फूड विक्रेता को दुकान पर बैठकर शराब पीने का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंगों ने बीच सड़क पर फास्ट फूड विक्रेता की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित दुकानदार ने जानकारी दी कि दबंग उसकी दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे, जब उसने मना किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।