कानपुर: गोविंद नगर के लोटस गार्डन गेस्ट हाउस में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सीटीआई चौराहे स्थित लोटस गार्डन गेस्ट हाउस के जनरेटर में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी ने जानकारी दी कि गेस्ट हाउस में आग लगने की सूचना मिलते ही फजलगंज फायर स्टेशन से तत्काल फायर ब्रिगेड की 1 यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर पाया गया काबू।