हरदोई: नयापुरवा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बांस लगाने से मना करने पर 4 लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में सोमवार शाम लगभग 7 बजे ग्राम समाज की जमीन पर बांस लगाने से मना करने पर गांव निवासी युवक रोहित पुत्र सालिकराम को गांव के ही चार लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया जिसमें रोहित को गंभीर चोटें आई हैं जिसको इलाज के लिए हरदोई के जिला अस्पताल लाया गया है। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।