हरदोई: शहर क्षेत्र में पुलिस क्लब के पास गिरे जंगल जलेबी के पेड़ में लगी आग, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2024 शहर क्षेत्र में पुलिस क्लब के पास गिरे पड़े जंगल जलेबी के पेड़ में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग को बुझाया है। बता दें कि कुछ माह पूर्व तेज हवाओं के चलते पुलिस क्लब के पास लगा जंगल जलेबी का पेड़ सड़क पर गिर गया था। पेड़ का जो हिस्सा सड़क पर था वह तो काट दिया गया लेकिन पेड़ की जड़ व कुछ और हिस्सा वहीं पड़ा था। रात अचानक उसमें आग लग गयी।