हरदोई: एसपी ने पिहानी थाने का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन ने पिहानी थाने का किया औचक निरीक्षण किया। एसपी ने कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एसपी औचक निरीक्षण करने पिहानी थाने पहुंचे और उन्होंने थाना परिसर, थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस, आईजीआरएस,महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक किया गया तथा थाना के अभिलेखों की प्रविष्टियों को जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।