हरदोई: एसपी ने थानाध्यक्ष कासिमपुर को मल्लावां कोतवाली का बनाया इंचार्ज, चौकी प्रभारी गंज जलालाबाद को भेजा अपराध शाखा
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2024 एसपी ने थानाध्यक्ष कासिमपुर अनिल कुमार सिंह को मल्लावां कोतवाली इंचार्ज बनाया। वहीं चौकी प्रभारी गंज जलालाबाद विजय नारायण शुक्ला को अपराध शाखा भेजा है।बता दें कि मल्लावां की राघोपुर चौकी का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मल्लावां कोतवाली प्रभारी अनिल सैनी व राघोपुर चौकी प्रभारी संजय राय को निलम्बित किया था।