बहराइच: कल्पीपारा पुल के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई, हादसे में पति की मौत, पत्नी व भाई घायल
श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाने के रानीपुरवा निवासी दिलशाद अपनी पत्नी तैयबाऔर भाई शहबाज के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। नबाबगंज थाने के अलीनगर खुर्द गांव के कल्पीपारा पुल के पास बाइक आवारा मवेशी से टकरा गई। जिसमें दिलशाद की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज जारी है। पुलिस जाच में जुट गई है