सूचना मांगने पर सीएमओ के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए स्थानीय लोग, अस्पताल पहुंचकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात
हरिद्वार। भूपतवाला अस्पताल को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग से विभिन्न मुद्दों पर जानकारी मांगी गई, लेकिन सीएमओ की ओर से मिले जवाब संतोषजनक नहीं रहे। इसी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भूपतवाला अस्पताल पहुंचे और मीडिया के सामने अपनी बात रखी। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में स्पष्ट जवाब और पारदर्शिता की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवालों का जवाब मिलना उनका अधिकार है। ऐसे में विभाग को उनकी शंकाओं का समाधान करना चाहिए।
अब बड़ा सवाल यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए सवालों पर स्वास्थ्य विभाग क्या जवाब देता है और उनकी शिकायतों का समाधान कब तक होता है?
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
Hardwar, Haridwar | Nov 28, 2026