अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस की बड़ी पहल, रिजर्व पुलिस लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे एडीजी एपी अंशुमान
आईजी कुंभ मेला, एसएसपी मेला, एसएसपी जनपद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद; कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
हरिद्वार। अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में पुलिस व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन के उद्घाटन के अवसर पर एडीजी एपी अंशुमान पहुंचे। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।
उद्घाटन कार्यक्रम में आईजी कुंभ मेला, एसएसपी मेला, एसएसपी जनपद हरिद्वार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को आगामी अर्धकुंभ मेले की सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं की तैयारियों से जोड़कर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अर्धकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन के सामने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। ऐसे में पुलिस संसाधनों और व्यवस्थाओं को समय रहते मजबूत करना मेला पुलिस की तैयारियों का अहम हिस्सा है।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत