Bihar news : दहेज की मांग ने छीनी रेशमा की सांसें, मातम में डूबा घर,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में दहेज के लालच ने एक और बेटी की जिंदगी छीन ली। अभी रुलही की पुष्पा हत्याकांड की गूंज थमी भी नहीं थी कि धोकराहा पंचायत से एक और दर्दनाक मामला सामने आ गया। डेढ़ वर्ष पहले जिस बेटी को पिता ने अरमानों के साथ विदा किया था, आज उसी की लाश देखकर पूरा परिवार सदमे में है। धोकराहा पंचायत निवासी लालू मियां ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री रेशमा खातून की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से गढ़वा बाजार निवासी खेदू देवान के पुत्र अफरोज आलम के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल की मांग को लेकर रेशमा पर दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित पिता के अनुसार, रेशमा ने फोन पर कई बार बताया था कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद अचानक सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 3 बजे वह अपने सहयोगियों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने रेशमा का शव पड़ा देखा।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें घर में बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई और बाद में मामले को छिपाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है और पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में मझौलिया पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।#DowryDeath #JusticeForReshma #WestChamparan #Majhaulia #BiharNews #CrimeNews #WomenSafety #StopDowry #JusticeDelayedJusticeDenied #ReshmaKhatun #BreakingNews #BettiahNews #BiharCrime #SocialJustice #DowryHarassment #NewsUpdate #HindiNews #IndiaNews #VoiceForJustice #fightagainstdowry
Bettiah, West Champaran | Jun 26, 2026

Bihar news : दहेज की मांग ने छीनी रेशमा की सांसें, मातम में डूबा घर,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में दहेज के लालच ने एक और बेटी की जिंदगी छीन ली। अभी रुलही की पुष्पा हत्याकांड की गूंज थमी भी नहीं थी कि धोकराहा पंचायत से एक और दर्दनाक मामला सामने आ गया। डेढ़ वर्ष पहले जिस बेटी को पिता ने अरमानों के साथ विदा किया था, आज उसी की लाश देखकर पूरा परिवार सदमे में है। धोकराहा पंचायत निवासी लालू मियां ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री रेशमा खातून की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से गढ़वा बाजार निवासी खेदू देवान के पुत्र अफरोज आलम के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल की मांग को लेकर रेशमा पर दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित पिता के अनुसार, रेशमा ने फोन पर कई बार बताया था कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद अचानक सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 3 बजे वह अपने सहयोगियों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने रेशमा का शव पड़ा देखा।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें घर में बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई और बाद में मामले को छिपाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है और पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में मझौलिया पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।#DowryDeath #JusticeForReshma #WestChamparan #Majhaulia #BiharNews #CrimeNews #WomenSafety #StopDowry #JusticeDelayedJusticeDenied #ReshmaKhatun #BreakingNews #BettiahNews #BiharCrime #SocialJustice #DowryHarassment #NewsUpdate #HindiNews #IndiaNews #VoiceForJustice #FightAgainstDowry
Bettiah, West Champaran | Jun 25, 2026

Bihar news : दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या, श्मशान से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत रुलही सरेह से पुलिस ने बुधवार रात एक विवाहिता का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतका की पहचान रुलही वार्ड-3 निवासी श्याम यादव की पत्नी पुष्पा देवी (25) वर्षीय के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जल्दबाजी में जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रुलही सरेह स्थित श्मशान से अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी ईश्वर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पुष्पा की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व श्याम यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही भैंस खरीदने के लिए लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के मौसेरे भाई चंदन कुमार यादव ने बताया कि पुष्पा गर्भवती थी। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई, फिर मायके वालों को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से अधजला शव बरामद कराया। पुष्पा तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।#WestChamparan #Majhaulia #DowryDeath #PregnantWoman #CrimeNews #BiharNews #Bettiah #GMCHBettiah #JusticeForPushpaDevi #WomenSafety #DomesticViolence #DowryHarassment #PoliceInvestigation #BreakingNews #BiharCrime #IndiaNews #MurderCase #MajhauliaPolice #WestChamparanNews #LatestNews
Bettiah, West Champaran | Jun 18, 2026