अमरिया: जहानाबाद से लापता किशोर का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी
जहानानाद क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जहानाबाद थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय अभिषेक का शव सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। परिजनों ने एक दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक युवक की जेब से कथित तौर पर जहर की शीशी मिली है और मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है