• लैपटॉप की राशि से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
• लैपटॉप केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदेश के 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित की। विद्यार्थियों के खातों में कुल 304 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। इस योजना के तहत सीहोर जिले के लगभग 3700 विद्यार्थियों के खातों में भी लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई।
राशि मिलने पर सीहोर जिले की कुमारी रचना मेवाड़ा, कुमारी आईना मेवाड़ा, कुमारी अंजलि वर्मा , कुमारी पद्मा परमार, कुमारी सिमरन मेवाड़ा सहित अनेक विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से वे लैपटॉप खरीदेंगे, जो उनकी पढ़ाई में बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। लैपटॉप मिलने से वे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और विभिन्न विषयों से संबंधित अध्ययन सामग्री, वीडियो लेक्चर सहित अन्य शैक्षणिक संसाधनों का आसानी से उपयोग कर सकेंगे।
विद्यार्थियों ने कहा कि लैपटॉप के माध्यम से वे घर बैठे ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के साथ देश-दुनिया की नई जानकारियों से भी जुड़ सकेंगे। इंटरनेट के माध्यम से उन्हें विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध हो सकेगी। विद्यार्थियों ने कहा कि लैपटॉप उनके लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह राशि उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा डिजिटल शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
18 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026