चित्तौड़गढ़। शहर के खरडेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित नई पुलिया के नीचे गंभीरी नदी में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना होने के कारण पानी में पड़े-पड़े फूल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।