सिंगरौली: सरई थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास राहुल बस एवं बोलेरो वाहन में हुई टक्कर बाल बाल बचे वाहन सवार
सरई थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास राहुल कंपनी की बस और बोलेरो वाहन में टक्कर हो गई हालांकि राहत की बात यह रही की दोनों वाहनों में सवार लोग बाल बाल बच गए हैं। लेकिन दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले को किसी तरह शांत कराया है। बहरहाल हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है ना ही किसी की हताहत होने की सूचना मिली है। और पुलिस मामले पर छानबीन कर रही है।