जहानाबाद में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने मीडिया संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास, जनसुविधाओं और प्रशासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।
डीएम भूटिया ने बताया कि जहानाबाद की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्य करेगा। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
#jehanabad #JehanabadNews #BiharNews #bihar