मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मानव अधिकार आयोग में लंबित प्रकरणों की सुनवाई की इस दौरान लंबित लगभग 24 प्रकरणों की मानव अधिकार आयोग की बेंच ने सुनवाई की एवं नए आवेदन भी लिए । मानव अधिकार आयोग बेंच एवं अध्यक्ष ने कलेक्टर एवं एसपी को संबंधित प्रकरणों के संबंध में निर्देश दिए.