पाली: पाली थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पति-पत्नी का सनसनीखेज मामला, पति ने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Nov 28, 2026 पाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पति पत्नी और एक तीसरा युवक पहुंचा।जहां पति ने अपनी पत्नी पर उसे पीठ पीछे धोखा देते हुए तथाकथित प्रेमी से बात करने एवं उससे संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए।