Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 गायों से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन के जरिए अवैध रूप से गायों की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद नानोसती चौक पुलिस चौकी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप (BR22GC7841) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 15 गायें लदी मिलीं। पुलिस ने सभी गायों को सुरक्षित कब्जे में लेते हुए पिकअप को जब्त कर मझौलिया थाना लाया। गायों की देखभाल की व्यवस्था की गई है तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की प्रक्रिया जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वाहन के मालिक और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। #districtpolicewestchamparan #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #BettiahNews #BreakingNews

MORE NEWS

रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी सर्किल) गुरु प्रकाश द्वारा आज समस्तीपुर मंडल के मझौलिया- बेतिया स्टेशनों के मध्य नव निर्मित दोहरीकृत रेल लाइन पर 120 किमी/घंटा की गति से स्पीड ट्रायल किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। स्पीड ट्रायल के दौरान रेल लाइन की संरक्षा एवं परिचालन संबंधी विभिन्न मानकों का परीक्षण किया गया।
#champaran24news #CMBihar #BettiahNews #viralvideochallenge #districtadministrationwestchamparan #viralreelschallenge #BreakingNews

रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी सर्किल) गुरु प्रकाश द्वारा आज समस्तीपुर मंडल के मझौलिया- बेतिया स्टेशनों के मध्य नव निर्मित दोहरीकृत रेल लाइन पर 120 किमी/घंटा की गति से स्पीड ट्रायल किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। स्पीड ट्रायल के दौरान रेल लाइन की संरक्षा एवं परिचालन संबंधी विभिन्न मानकों का परीक्षण किया गया। #champaran24news #CMBihar #BettiahNews #viralvideochallenge #districtadministrationwestchamparan #viralreelschallenge #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Jul 3, 2026

SSP बेतिया कुमार गौतम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात एवं विधि-व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आमजन की सुविधा का गहन जायजा लिया गया। SSP ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। निरीक्षण के क्रम में SSP ने स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से भी यातायात एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से व्यस्त चौक-चौराहों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, जाम की समस्या रोकने तथा सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा नो-पार्किंग नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। पश्चिम चंपारण पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
#districtpolicewestchamparan #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #BettiahNews #BreakingNews

SSP बेतिया कुमार गौतम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात एवं विधि-व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आमजन की सुविधा का गहन जायजा लिया गया। SSP ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। निरीक्षण के क्रम में SSP ने स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से भी यातायात एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से व्यस्त चौक-चौराहों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, जाम की समस्या रोकने तथा सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा नो-पार्किंग नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। पश्चिम चंपारण पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। #districtpolicewestchamparan #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #BettiahNews #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Jul 3, 2026