बाइक पर स्टंटबाजी पड़ सकती है भारी, जरा सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा!
आए दिन सड़कों पर बाइक सवारों द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती है, इसके बावजूद कुछ लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते।
ऐसा ही एक मामला कल देर शाम गनियारी में सामने आया, जहां बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गए। इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार दिखाना बहादुरी नहीं, बल्कि खुद के साथ दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालना है। दुर्घटना होने के बाद जिम्मेदारियों पर सवाल उठाने से बेहतर है कि हम पहले अपनी जिम्मेदारी समझें।
आइए, संकल्प लें—
✅ सड़क पर स्टंटबाजी नहीं करेंगे।
✅ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन नहीं चलाएंगे।
✅ हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएंगे।
✅ यातायात नियमों का पालन करेंगे।
✅ अपनी और दूसरों की जिंदगी का सम्मान करेंगे।
सिंगरौली पुलिस !