पाली: ग्राम बंट स्थित जलप्रपात में जान जोखिम में डालकर छलांगें लगा रहे युवा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नदारद
Pali, Lalitpur | Sep 6, 2026 ग्राम बंट के विंध्याचल पर्वत की सुरम्य श्रृंखलाओं में स्थित जलप्रपात पर कुछ युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर रविवार को छलांगें लगिते हुए नजर आए। भले ही प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।परंतु उक्त पुलिस कर्मियों के नदारद होने के चलते लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर जल कुंड में कूदते हुए नजर आए।