कोंडागांव: ग्राम करियाकांटा में अज्ञात बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम करियाकांटा में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। जिसमे एक बुजुर्ग ग्रामीण घायल हो गया। 19 सितंबर को मिली जानकारी अनुसार ग्राम करियाकांटा निवासी 57 वर्षीय नकछडी कोर्राम अपनी साइकिल से दुकान जा रहा था तभी एक अज्ञात बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में नकछड़ी कोर्राम के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।