चौसा: जनता दरबार के आवेदनों की समीक्षा, QR कोड से घर बैठे मिलेगी स्थिति, ब्रह्मपुर एवं इटाढ़ी के CO से स्पष्टीकरण
Chausa, Buxar | May 16, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार के आवेदनों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक शनिवार को 3:00 बजे हुई। प्रभारी पदाधिकारी, शिकायत एवं अनुश्रवण कोषांग ने बताया कि कुल 1173 आवेदनों में 574 भूमि, 353 विकास और 246 विविध मामलों से संबंधित हैं। अब सभी प्रतिवेदनों को गुणवत्ता के आधार पर तीन रंगों में बांटा जाएगा।