लखीसराय: लखीसराय में उत्पाद पुलिस की छापेमारी, 8 शराब तस्कर और 6 शराबी गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा मंगलवार अपराह्न 6:11 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में 5 जगहों से 8 शराब तस्कर एवं 6 शराबी को गिरफ्तार किया गया. कजरा थाना क्षेत्र में जखराज स्थान से 5,नैना बगीचा से 2 तथा पीरी बाजार में काशीचक से 1 शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. लखीसराय बड़ी दरगाह एवं हलसी से तीन-तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.